Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: किला रोड़ पर 30 फीट लंबे अजगर का रेसक्यू

मेरठ: किला रोड़ पर 30 फीट लंबे अजगर का रेसक्यू

-

– वन विभाग की टीम के देरी से पहुंचने पर भड़के छात्र नेता ने दी धरने की चेतावनी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। किला रोड स्थित बीएनजी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह करीब 25 से 30 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजगर सड़क किनारे झाड़ियों के पास दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद लगभग 3 घंटे बाद अजगर को पकड़ा गया।

 

 

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी छात्र नेता विनीत चपराना को दी। सूचना मिलते ही विनीत चपराना चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वन विभाग और डीएफओ वंदना फोगाट को मामले की सूचना दी गई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के काफी देर बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

हालांकि, बाद में टीम मौके पर आई और अजगर को रेस्क्यू कर लिया गया। इस दौरान अजगर को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। छात्र नेता विनीत चपराना ने बताया कि लगभग दो घंटे अजगर को दिखाई देने के बाद भी जब टीम नहीं आई तो हमने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि अजगर का जल्द रेस्क्यू नहीं होता तो हम यही धरने पर बैठ जाएंगे। इसके बाद टीम आई और उसको पकड़ा गया।

लोगों का कहना है कि अजगर के पास ही बीएनजी स्कूल स्थित है और आसपास जेसीबी मशीन से निर्माण कार्य भी चल रहा था। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वहीं बड़ी संख्या में लोग विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर जुटे रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts