मेरठ। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। पात्र अभ्यर्थी इस एग्जाम में भाग लेने के लिए केवल आॅनलाइन माध्यम से एनबीईएमएस की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

फॉर्म भरने का तरीका
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है।
नीट एमडीएस आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए सर्वप्रथम आॅफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको एग्जामिनेशन में ठएएळ टऊर पर क्लिक करना होगा।
अब आपको रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इस प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने साथ जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 3,500 रुपये फीस जमा करनी होगी वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एग्जाम से जुड़ी पात्रता सहित अन्य डिटेल के लिए अभ्यर्थी आॅफिशियल ब्रोशर का अवलोकन कर सकते हैं।

