Homepolitics newsअखिलेश यादव ने मुंबई में सलमान खान से की मुलाकात

अखिलेश यादव ने मुंबई में सलमान खान से की मुलाकात

-

  • पिता सलीम खान की तबियत की जानकारी ली।

मुंबई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एक तस्वीर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने ये फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई मिलान कैप्शन के साथ शेयर की है। जिसमें उन्होंने सलमान खान को टैग भी किया है।

 

अखिलेश यादव ने मुंबई में सलमान खान से की मुलाकात

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा साझा की गई तस्वीर में दोनों सितारे एक बड़े आर्टवर्क के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में दोनों काफी डेसिंग लुक में नजर आ रहे हैं। जहां सलमान खान अपने अंदाज में मुस्कराते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहना हुआ है जबकि अखिलेश यादव अपना ट्रेडमार्क पहवाना पहना हुआ है। उन्होंने लाल टोपी, सफेद कुर्ता-पायजामा और काले नेहरू जैकेट में नजर आए. सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने सलमान खान के पिता और जाने-माने फिल्म लेखक सलीम खान की तबियत का भी हाल पूछा। इस पर सलमान ने उनसे कहा कि अभी इलाज जारी है और वह पहले से अच्छा महसूस कर रहे हैं।

इस पर अखिलेश यादव ने सलमान के पिता सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सलिम खान कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की एक विशेष टीम की देख-रेख में उनका ख्याल रखा जा रहा है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और सलमान खान की इस तस्वीर की सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। फैंस और यूजर्स इस अनोखी मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं। हालांकि, इस मीटिंग का सटीक मकसद अभी सामने नहीं आया है। राजनीति और बॉलीवुड के ऐसे मिलन अक्सर फैंस और जनता के बीच उत्सुकता बढ़ा देते हैं। यही वजह है कि यह फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड करने लगी।

कहा जा रहा है कि मुंबई में यह मुलाकात उस समय हुई जब सलमान खान अपने पिता की सेहत को लेकर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिता रहे थे। अखिलेश यादव और सलमान खान की यह बातचीत राजनीति और फिल्म जगत के फैंस दोनों के लिए चर्चा का विषय बन गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts