Homeculturalनिर्धन कन्या का विवाह समाज का उत्तम कार्य

निर्धन कन्या का विवाह समाज का उत्तम कार्य

-

– वैश्य परिवार की तरफ से निर्धन कन्या विवाह संपन्न।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। वैश्य परिवार, बागपत रोड, मेरठ के तत्वाधान में श्री हरि भवन, भोला रोड पर सप्तम होली मिलन कार्यकम एवं निर्धन कन्या विवाह का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन एवं कुल देवी लक्ष्मी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल प्रारम्भ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज गुप्ता, चेयरमेन मेरठ मण्डप एसोसिएशन एवं मुख्य अतिथि विनीत अग्रवाल शारदा प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी रहे।

 

 

विनीत अग्रवाल शारदा ने अपने उद्बोधन में वैश्य परिवार, बागपत रोड, मेरठ की सराहना करते हुए कहा कि पिछले सात वर्षों से लगातार निर्धन कन्या का विवाह कराना समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है

शारदा ने कहा कि वैश्य समाज सेवा, सहयो और समृद्धि की परंपरा का वाहक रहा है। महाराजा ने “एक ईंट, एक रुपया का सिद्धांत देकर समाज में समान सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना को स्थापित किया था जो आज भी वैश्य समान के संस्कारो में दिखाई देते है।

विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि यदि समाज के परिवारो में दो के स्थान पर पांच बच्चा हो तो एक बच्चे को राजनीति और समाज सेवा के लिए तैयार करना चाहिए। एक बेटे को समाज और बहन और बेटियो की रक्षा, एक की संगठन सामाजिक नेतृत्व एक बच्चे को व्यापार व्यापार और उद्यमिता लगाना एवं एक को देश की रक्षा में लगाये ।

 

 

कार्यक्रम का संचालन अमित गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गणेश वंदना, सरस्वतीवेदना से प्रारंभ किया गया । वैश्य परिवार के नन्हें मुन्ने बच्चो द्वारा अपने नृत्य भगवाधारी, नमो नमो शंकरा, राधा गोरी गोरी, होली आई रे द्वारा दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। अहिला कार्यकारिणी द्वारा सत्यभामा एर्व रुकमणि का मंचन किया गया।

 

कार्यक्रम में वैश्य परिवार बागपत रोड के अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, उपाध्यक्ष मनीष गोयल, सचिन गोपल कोषाध्यक्ष, पीयूष गोयल मीडिया प्रभारी, संस्थापक राजीव
मित्तल, संरक्षक विकास गोयल, प्रज्जवल गुप्ता, निर्भय मित्तल, नवदीप गुप्ता, देशबन्धु गुप्ता, आयुष गर्ग, गौरव की प्रमुख भूमिका रही।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts