spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutराष्ट्रीय लोकदल का देशव्यापी सदस्यता अभियान संपन्न

राष्ट्रीय लोकदल का देशव्यापी सदस्यता अभियान संपन्न

-

 — राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार पटेल जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

शारदा एक्सप्रेस ( डिजिटल ) मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा 14 अप्रैल 2025 से प्रारंभ किया गया देशव्यापी सदस्यता अभियान, जो लगातार पूरे भारत में आयोजित किया जा रहा था, सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस अभियान के माध्यम से पार्टी ने गांव-गांव, शहर-शहर तक पहुँच बनाते हुए लाखों नए सदस्यों को जोड़ा और संगठन को नई दिशा व ऊर्जा प्रदान की।

समापन अवसर पर मेरठ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। सरदार पटेल, जिन्हें अखण्ड भारत के शिल्पी, देश के प्रथम गृह मंत्री एवं उपप्रधानमंत्री के रूप में जाना जाता है, के चित्र पर उपस्थित नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सामाजिक न्याय के उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिले के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अपनी सदस्यता किताब जमा कर अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा “राष्ट्रीय लोकदल का यह अभियान विचारधारा, सेवा और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह संगठन अब हर वर्ग की आवाज़ बन चुका है — किसान, मजदूर, महिला और युवा सभी के हक की लड़ाई में रालोद सबसे आगे है।”

वहीं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा “सरदार पटेल ने जिस निष्ठा से देश को एकजुट किया, उसी भावना से राष्ट्रीय लोकदल जनता को जोड़ने और सामाजिक समरसता लाने का कार्य कर रहा है। यह सदस्यता अभियान संगठन की नई ऊर्जा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र सिंह खजुरी, सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे, क्षेत्रीय सचिव नरेश चौधरी, जिला महासचिव सुधीर चौधरी, महानगर अध्यक्ष (पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ) चंद्रवीर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ऋचा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बीना सिंह, महानगर अध्यक्ष नईम सागर, तथा नीलम तोमर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह और जयंत चौधरी की किसान-हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सरदार पटेल के अखण्ड भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts