spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीसीएसयू में भी होगा सीधा प्रसारण

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीसीएसयू में भी होगा सीधा प्रसारण

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर।

मेरठ। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लेकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में भी तैयारी शुरू हो गई हैं। अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट करने के लिए सीसीएसयू परिसर स्थित मंदिर के पास बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन भी होंगे। इसमें परिसर मे रहने वाले सीसीएस के अधिकारी व कर्मचारियों के परिवार भी शामिल होंगे।

इस समय परिसर में रहने वाले परिवारों को कर्मचारियों की टोली अयोध्या से आए अक्षत का वितरण कर रही है। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बारे में अवगत कराया जा रहा है। वहीं अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम की समय-सारिणी भी वितरित कर रही है। कर्मचारी कल्याण परिषद के अध्यक्ष सर्वोत्तम शर्मा, महेंद्र कुमार, सुनैना, रमेश यादव, डा. शुचि समेत अन्य की टीम 22 जनवरी के कार्यक्रम के बारे में सभी परिवारों को जानकारी दे रही है। अध्यक्ष सर्वोत्तम शर्मा का कहना है कि परिसर स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर के पास कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। महोत्सव के दौरान भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी होगा। इसका सभी लोग बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts