spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsधारा 144 के बाद भी राहुल गांधी पहुंचे अंबेडकर हॉस्टल

धारा 144 के बाद भी राहुल गांधी पहुंचे अंबेडकर हॉस्टल

-

– प्रशासन ने तीन किमी पहले रोका, पैदल गए।


एजेंसी, दरभंगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी दरभंगा पर पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी अंबेडकर हॉस्टल के छात्रों के साथ संवाद करना चाह रहे थे। इसे लेकर वह अंबेडकर हॉस्टल की ओर बढ़ रहे थे लेकिन जिला प्रशासन ने रोक दिया। कांग्रेस का कहना है कि इस कार्यक्रम की सारी तैयारी पहले ही की जा चुकी थी। लेकिन, अचानक प्रशासन ने अंबेडकर हॉस्टल में धारा 144 लागू कर दिया।

 

 

दरभंगा जिला प्रशासन ने अंबेडकर हॉस्टल में राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। इतना ही नहीं हमारे नेताओं और कार्यकतार्ओं को ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी परिसर से तीन किलोमीटर पहले ही रोक दिया। इससे विवाद बढ़ गया। राहुल गांधी काफिले को छोड़कर पैदल ही कार्यक्रम स्थल के लिए निकल पड़े गई। राहुल गांधी पैदल जाते समय सड़क किनारे खड़े लोगों से हाथ मिलाते हुए लोगों को अभिवादन स्वीकार किया है।

राहुल गांधी फिलहाल पैदल ही जिला प्रशासन के विरोध के बावजूद अंबेडकर छात्रावास पहुंच गए। कहा कि सरकार आपलोगों पर 24 घंटा अत्याचार कर रही है। आपको बोलने नहीं दिया जा रहा है। आपसे बात करना ही मेरा लक्ष्य है। पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग के खिलाफ हमेशा षड्यंत्र किया जाता है। हमने केंद्र की सरकार से सही तरीके से जातिगत जनगणना करने की मांग की है। इस देश में आपके लिए कोई जगह नहीं है। लोग आपको रोकना चाहते हैं। देश की सरकार सिर्फ पांच से 10 प्रतिशत लोगों के बीच जाती है। आपको उल्टी सीधी बात बताई जाती है। बिहार की पुलिस हमें आज रोक रही थी। लेकिन, आपकी शक्ति मेरे साथ थी इसलिए मुझे कोई रोक नहीं पाया। देश के प्रधानमंत्री देश के 90 प्रतिशत गरीब लोगों के खिलाफ हैं। वह सिर्फ पांच से 10 प्रतिशत लोगो के लिए काम करते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts