HomeCRIME NEWSRaebareli Murder: व्यापारी की चाकू गोदकर हत्या, पत्नी को मारी गोली

Raebareli Murder: व्यापारी की चाकू गोदकर हत्या, पत्नी को मारी गोली

-

  • घर में घुसे बदमाशों ने किया हमला, पत्नी एम्स में भर्ती, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम।

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के महारानीगंज गांव में गल्ला व्यापारी सुखदेव (45) अपनी पत्नी सरोजनी देवी के साथ छत पर सो रहे थे, तभी देर रात करीब दो बजे अज्ञात हमलावर घर के पीछे से छत पर चढ़ गए और सोते हुए दंपती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बदमाशों ने पहले सुखदेव पर चाकुओं से वार किए और फिर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी के जागने और शोर मचाने पर उसे भी पेट में गोली मार दी गई। घायल महिला को गंभीर हालत में एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी संजीव सिंह, सीओ लालगंज गिरजा शंकर त्रिपाठी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंपती के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं, जिससे हमले की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। वारदात के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडिशनल एसपी संजीव सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने सरेनी-सेमरी मार्ग पर बेंच रखकर जाम लगा दिया और साफ कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। मौके पर खीरों, गुरबक्शगंज और लालगंज की पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। सुबह करीब 9:45 बजे पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts