Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: मुस्लिम के मकान खरीदने पर सदर थाने पर धरना शुरू

Meerut: मुस्लिम के मकान खरीदने पर सदर थाने पर धरना शुरू

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। थापरनगर में दूसरे समुदाय के व्यक्ति को मकान बेचने का मामला तूल पकड़ गया है। कई हिंदू संगठन इसके विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने विरोध में थाने पर धरना शुरू कर दिया है। उनका साफ कहना है कि वह हिंदू परिवारों का पलायन नहीं होने देंगे। उन्होंने मकान वापस दिलाने की मांग की है।

 

 

थापर नगर की गली नंबर 6 में नरेश कालरा का मकान है। नरेश कालरा ने इस मकान को दूध का कारोबार करने वाले शाहिद को बेच दिया है। गुरुवार रात शाहिद का परिवार मकान में रहने भी आ गया। शुक्रवार को थापर नगर के लोगों को जब पता चला कि मकान में मुस्लिम परिवार रहने आ गया है तो वह विरोध में सड़क पर उतर आए।

मुस्लिम परिवार को मकान बेचने का जो लोग विरोध कर रहे थे, वह अपने हाथों में पलायन के पोस्टर लिए हुए थे। जुलूस के रूप में यह लोग थापर नगर चौकी वाले चौराहे पर पहुंच गए और रास्ता जाम कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस लोगों को समझाने में कामयाब हुई। भरोसा दिलाया गया कि शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
शनिवार सुबह दोनों पक्षों को थाने जाना था, लेकिन उससे पहले ही हिंदू संगठन के लोग थापर नगर चौकी वाले चौराहे पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया।

हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने बताया कि पुलिस इस मामले में खेल कर रही है। रात को जिस मकान का ताला लगाकर चाबी पुलिस ने रख लिया था, कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने चाबी लौटा दी। सचिन ने कहा कि वह किसी भी दशा में हिंदुओं को पलायन नहीं करने देंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts