HomeCRIME NEWSदेह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक समेत 29 पकड़े

देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक समेत 29 पकड़े

-


साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना पुलिस टीम ने मंगलवार रात को शक्तिखण्ड तीन के दीप रेजिडेंसी में छापा मारा। होटल से संचालक समेत 29 युवक युवतियों को पकड़ा। मौके से 39 मोबाइल, प्रयोग और बिना प्रयोग सामग्री, दवाईयां आदि बरामद की।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। टीम के साथ मिलकर मंगलवार रात आठ बजे शक्तिखंड तीन के दीप रेजिडेंसी पर छापा मारा गया तो मौके पर 28 लड़के लड़कियां मिली। इनमें से कुछ आपत्तिजनक अवस्था मे भी थे। पकड़े गये लोगों में संचालक की पहचान पंकज निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि संचालक पंकज होटल में करीब दो माह से धंधा चला रहा था। होटल के अलावा मोबाइल पर फोटो भेजकर सौदा तय किया जाता था। लोगों को होटल पहुंचने पर भी लड़कियां दिखाई जाती थीं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts