Saturday, June 28, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutगांधी जयंती पर होंगे कार्यक्रम

गांधी जयंती पर होंगे कार्यक्रम


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में गांधी जयंती पर्व मनाये जाने के संबंध में बैठक की। बैठक में महात्मा गांधी जयंती पर्व मनाये जाने से पूर्व तैयारी किये जाने हेतु उपस्थित आगुंतकों से सुझाव मांगे गये।

इस अवसर पर महानगर व जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो के संबंध में गणमान्य व्यक्तियो द्वारा सुझाव दिये गये। सभी कार्यक्रम रोस्टर के अनुसार आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि सुबह साढे छह बजे गांधी आश्रम से प्रभात फेरी निकाली जायेगी। जो नौचंदी, इंदिरा चौक, बुढाना गेट होते हुये शहीद स्मारक पर संपन्न होगी। संबंधित अधिकारियो को गांधी जयंती के अवसर पर मेरठ महानगर में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, निरंतर विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments