HomeBiharPatnaराहुल की बिहार यात्रा में शामिल हुई प्रियंका

राहुल की बिहार यात्रा में शामिल हुई प्रियंका

-

पटना। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाद्रा मंगलवार को अपने भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बिहार के सुपौल में जारी वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुईं। वाद्रा और गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और विपक्षी दलों के इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक एसयूवी में बैठे देखे गए। वाहन धीमी गति से चल रहा था और नेता हाथ हिलाकर उत्साही भीड़ का अभिवादन करते दिखे। एक दिन के विराम के बाद मंगलवार को यात्रा फिर से शुरू हुई।

अररिया में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार में इंडिया गठबंधन के सभी घटक आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं और परिणाम फलदायी होंगे। विपक्षी गठबंधन के सभी घटक एकजुट होकर काम कर रहे हैं. हम वैचारिक और राजनीतिक रूप से एकजुट हैं… एक-दूसरे का परस्पर सम्मान करते हैं तथा नतीजे फलदायी होंगे।

केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गांधी ने आरोप लगाया था कि राज्य में मतदाता सूचियों का जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद के लिए वोट चुराने का निर्वाचन आयोग का एक संस्थागत प्रयास है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts