Homepolitics newsहमने सरकार की साजिश को नाकाम किया: प्रियंका गांधी

हमने सरकार की साजिश को नाकाम किया: प्रियंका गांधी

-

– कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बोली लोकतंत्र की जीत हुई।

नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल के संसद में गिरने का बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने लोकतंत्र की रक्षा की है। हमने परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश को नाकाम कर दिया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिला आरक्षण कानून पर तीन साल तक कुछ नहीं किया और अभी दो दिन पहले ही एक नोटिफिकेशन जारी किया है, इसलिए उसे लागू करना चाहिए। हम पूरी मजबूती से महिला आरक्षण के समर्थन में खड़े हैं। पूरा विपक्ष एकमत है कि पहले वाला महिला आरक्षण बिल लागू होना चाहिए।

 

Priyanka Gandhi

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह से इसे पेश किया और लोकतंत्र के खिलाफ जैसी साजिश रची, हम उसका कभी भी समर्थन नहीं कर सकते। प्रियंका गांधी ने कहा कि कल लोकतंत्र की एक बड़ी जीत हुई है। मोदी सरकार ने लोकतंत्र को कमजोर करने और संघीय ढांचे को बदलने की साजिश की थी, जिसे हमने हरा दिया। ये संविधान की जीत है, देश की जीत है, विपक्ष की एकता की जीत है, जो सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरे पर साफ दिख रही थी। प्रियंका गांधी ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि केंद्र पुराना महिला आरक्षण बिल लाएं, जो सभी पार्टियों द्वारा पास किया गया था। सोमवार को संसद बुलाइए, बिल लाइए और देखिए कौन महिला विरोधी है। हम सभी उसका समर्थन करेंगे।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्ष ने संविधान की रक्षा करते हुए सरकार की परिसीमन से जुड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने भारत के संविधान की रक्षा का जश्न मनाया है। उन्होंने जो परिसीमन लाने की साजिश रची थी, उसे हमने हरा दिया। विपक्ष का कहना है कि सरकार को पुराने महिला आरक्षण विधेयक को वापस लाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन सरकार जिस तरीके से इसे लेकर आई है, उसका समर्थन नहीं किया जा सकता।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts