– पहले शराब पिलाई, फिर होटल में प्रेमी को मार डाला, घर से हथौड़ा-चाकू लाई थी।
आगरा। शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने प्रेमी की हत्या ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पूरी प्लानिंग के साथ की थी। शुक्रवार को गर्लफ्रेंड ने पुलिस की पूछताछ में बताया- वह ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। पुराने फोटो-वीडियो दिखाकर अपने मन का सबकुछ करना चाह रहा था। मेरे पति को फोटो-वीडियो भेजने की धमकी देता। बार-बार होटल मिलने के लिए बुलाता था। इसी से तंग आकर उसने प्रेमी को दिल्ली से आगरा के होटल में बुलाया। गर्लफ्रेंड पहले से ही बैग में चाकू और हथौड़ा लेकर आई थी। कमरे में प्रेमी को शराब पिलाई और चाकू से गले पर वार कर दिया। इससे वह बेड से फर्श पर गिरकर तड़पने लगा। फिर गर्लफ्रेंड ने हथौड़े से प्रेमी की गर्दन पर वार कर दिया। बाहर निकलकर चिल्लाने लगी कि मैंने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया।


