HomeEducation Newsमेरठ समेत 6 जिलों में हो रही दो दिवसीय असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा

मेरठ समेत 6 जिलों में हो रही दो दिवसीय असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा

-

– 53 केंद्रों पर 42 सौ से अधिक अभ्यर्थी दें रहे परीक्षा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य विज्ञापन संख्या 51) चयन पुनर्परीक्षा आगामी 18 एवं 19 अप्रैल दो दिनों तक चलेगी। परीक्षा के लिए मेरठ के अभ्यर्थियों को मेरठ और लखनऊ जाना होगा। आयोग की सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में होगी।

 

 

यह परीक्षा आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी जनपद के 53 केंद्रों पर होगी। शनिवार को परीक्षा ठीक सुबह 9:30 से शुरू हो गई। जो 11:30 तक चली। जबकि, दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई। परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की कोई असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए तिथिवार, विषयवार, एवं पाली का विवरण वेबसाइट पर दिया गया है।

असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा मेरठ समेत 6 जिलों में हो रही है। इनमें आगरा, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी में 53 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 17 व दूसरे दिन 16 विषय की परीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि, बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते। वहीं, अगर मेरठ की बात करें तो जनपद मेरठ जिले में परीक्षा के लिए कुल 9 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 42 सौ अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। मेरठ के इतिहास विषय के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र आगरा और लखनऊ में बनाया गया है। इनमें महिला अभ्यर्थियों का केंद्र आगरा और पुरुष अभ्यर्थियों का केंद्र लखनऊ रखा गया है।

बता दें कि, इस परीक्षा को पास करने पर आमतौर पर असिस्टेंट पद पर नौकरी पाने का मौका मिलता है। यानी जिस विभाग या संस्था ने परीक्षा निकाली है। वहां चयन होने पर आपको सहायक असिस्टेंट के रूप में नियुक्ति मिल सकती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts