spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeन्यूज़प्रियंका चोपड़ा बरसाएंगी फिल्म में गोलियां

प्रियंका चोपड़ा बरसाएंगी फिल्म में गोलियां

-

मुंबई। एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म फिल्म ग्लोबट्रॉटर के निमार्ताओं ने बुधवार, 12 नवंबर, 2025 को प्रियंका चोपड़ा के किरदार ‘मंदाकिनी’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। प्रसिद्ध फिल्म निमार्ता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित ग्लोबट्रॉटर में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म में प्रियंका चंपड़ा धमाकेदार गोलियां बरसाते नजर आने वाली हैं। पोस्टर शेयर करते हुए निमार्ताओं ने लिखा, ‘वह महिला जिसने वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा को नई परिभाषा दी। स्वागत है देसी गर्ल! प्रियंका के मंदाकिनी के आपके विविध रंगों को दुनिया के सामने लाने का बेसब्री से इंतजार है।’

इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘वह दिखने से कहीं बढ़कर हैं मंदाकिनी को नमस्ते कहो। ‘ग्लोबट्रॉटर।’ पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा पीली साड़ी पहने बंदूक चलाती नजर आ रही हैं। उनके इस एक्शन से भरपूर लुक पर फैन्स ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कई लोगों ने भारतीय सिनेमा में उनकी वापसी का स्वागत किया। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मेरी देसी गर्ल वापस आ गई है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘वेलकम बैक क्वीन।’

पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक इस पोस्ट को 160 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं। आलिया भट्ट, ईशान खट्टर, वरुण धवन, अथिया शेट्टी, तृप्ति डिमरी समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी इस पोस्ट पर लाइक्स के साथ प्रतिक्रिया दी है। पिछले हफ्ते निमार्ताओं ने पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार कुंभा का पहला पोस्टर जारी किया था। फिल्म में, लूसिफर अभिनेता खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म ग्लोबट्रॉटर का निर्माण श्री दुर्गा आर्ट्स के बैनर तले नारायण केएल द्वारा किया गया है। फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने दिया है। यह फिल्म 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि फिल्म के निमार्ता 15 नवंबर, 2025 को हैदराबाद में होने वाले मेगा ग्लोबट्रॉटर इवेंट में इसका फर्स्ट-लुक टीजर जारी करने की योजना बना रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts