Homeदेशराष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को छठ पूजा की दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को छठ पूजा की दीं शुभकामनाएं

-

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नागरिकों को शनिवार को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और उनसे “जलस्रोतों और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त” बनाकर प्रकृति का सम्मान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुर्म ने कहा कि छठ पूजा का त्योहार सूर्यदेव की उपासना को समर्पित है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘यह नदियों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी एक अवसर है। प्रकृति से जुड़ा यह त्योहार आध्यात्मिक चेतना उत्पन्न करता है और हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि छठ पूजा हमें अपने परिवेश को स्वच्छ रखने और अपने दैनिक जीवन में अनुशासन का पालन करने की याद दिलाती है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘‘आइये हम अपने जल संसाधनों और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाकर प्रकृति मां का सम्मान करने का संकल्प लें। इस शुभ अवसर पर, मैं सभी नागरिकों की प्रसन्नता और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।’’

उन्होंने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts