Homepolitics newsराष्ट्रपति मुर्मू ने पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा किया स्वीकार, पढ़िए खबर

राष्ट्रपति मुर्मू ने पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा किया स्वीकार, पढ़िए खबर

-

  • राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया पशुपति पारस का इस्तीफा

Pashupati Kumar Paras Resign Accepted: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आरएलजेपी चीफ पशुपति पारस ने मंगलवार को इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन ने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

 

Lok Sabha Elections 2024 से पहले एनडीए से सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बनने के बाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए।

पशुपति पारस फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज का मंत्रालय संभाल रहे थे। अब ये जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को दे दी गई है। राष्ट्रपति के सचिव की प्रेस रिलीज में कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह के मुताबिक भारत की राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 75 के खण्ड (2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts