spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingRaksha Bandhan 2024 Wishes: राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने रक्षाबंधन की दी...

Raksha Bandhan 2024 Wishes: राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं, राहुल गांधी ने बहन प्रियंका संग फोटो शेयर कर जानिए क्या लिखा

-


Raksha Bandhan 2024 Wishes: पूरे देश में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के मौके पर देश के कई बड़े नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, समेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खास मैसेज लिखकर बधाई दी।

राष्ट्रपति ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस खास मौके पर देशवासियों को एक मैसेज दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें।’

 

पीएम मोदी ने भी दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, लिखा- ‘समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।’

 

राहुल गांधी ने रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रियंका गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे।”

 

प्रियंका गांधी ने पुरानी यादों का किया जिक्र

वहीं, प्रियंका गांधी ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर राहुल गांधी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “भाई-बहन का रिश्ता उस फुलवारी की तरह होता है जिसमें सम्मान, प्रेम और आपसी समझदारी की बुनियाद पर अलग-अलग रंगों वाली यादें, संग के किस्से-कहानियाँ व दोस्ती को और गहरा करने का संकल्प फलता-फूलता है। भाई-बहन संघर्ष के साथी होते हैं, स्मृतियों के हमराही भी और संगवारी के खेवैया भी। आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएँ।”

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts