Homeउत्तर प्रदेशMeerutईद-उल-फितर पर मेरठ में अमन-चैन, भाईचारे के लिए मांगीं दुआएं

ईद-उल-फितर पर मेरठ में अमन-चैन, भाईचारे के लिए मांगीं दुआएं

-

– चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, एडीजी, डीएम, एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी रहे मुस्तैद

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शाही ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में ईद-उल-फितर के मौके पर हजारों नमाजियों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। पुलिस प्रशासनिक अफसर के अलावा राजनीतिक दलों के लोग भी ईदगाह के बाहर मुबारकबाद देते दिखे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

 

मेरठ में ईद उल फितर की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह पर जाम की स्थिति पैदा ना हो इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले ही रेलवे रोड चौराहे पर नमाजियों को रोक दिया जिसके बाद नमाजियों और पुलिस के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई।

 

 

शहर में ईद उल फितर की नमाज 28 ईदगाह और 375 मस्जिदों में पढ़ी गई। सबसे बड़ी संख्या दिल्ली रोड स्थित ईदगाह में उमड़ी। हालात यह हो गए कि आधा घंटे पहले ही रेलवे रोड चौराहे से दिल्ली रोड की तरफ नमाजियों को रोक दिया गया।

 

 

सड़क पर नहीं होने दी ईद की नमाज

मेरठ में ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह ईद की नमाज हुई, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका था कि सड़क पर नमाज नहीं होने दी जाएगी। ऐसे में हर संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर सड़क पर व्यवस्था बनाते दिखे।

 

 

शाही ईदगाह पर सुबह 8 बजे नमाज

दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर सुबह 8 बजे ईद की नमाज हुई। शहर काजी जैनुल सालिकीन नमाज अदा कराई। इसको देखते हुए ईदगाह के आस पास तीन एडीशनल एसपी, पांच डिप्टी एसपी, 23 इंस्पेक्टर, 80 सब इंस्पेक्टर के अलावा 250 कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल, आरएएफ, आरआरएफ व क्यूआरटी तैनात की गई। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनको अफसर अपने मोबाइल पर देख रहे थे।

 

 

प्रमुख मस्जिदों में यह रहा समय-
– दिल्ली रोड शाही ईदगाह – 8 बजे,
– ईदगाह बाले मियां परिसर – 8:15 बजे,
– वक्फ मनसबिया रेलवे रोड – 8 बजे,
– फैज ए आम इंटर कॉलेज – 7:30 बजे,
– रशीदिया मस्जिद लिसाड़ी रोड – 7:30 बजे,
– जुबैदा मस्जिद हापुड़ रोड – 7:30 बजे,
– मस्जिद एहल ए हदीस जाकिर कॉलोनी – 7:30 बजे

शिया मुसलमान काली पट्टी बांधकर पहुंचे-

 

कुछ लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की

अमेरिका व इजरायल द्वारा ईरान पर हमला किया गया था, जिसमें वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। शिया मुसलमान इसके विरोध में काली पट्टी बांधकर पहुंचे। हालांकि ऐसे नमाजियों की संख्या कम रही। नमाजी बोले- ईरान में मारे गए मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की याद में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी गई है। इसकी एक वजह है यह भी बताई गई कि अभी तक आयतुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। इसलिए शिया मुसलमानों ने ईद पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने का फैसला लिया था।

पुलिस प्रशासनिक अफसर रहे मुस्तैद-

किसी तरह की अव्यवस्था ना हावी हो इसको देखते हुए बेहद सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर दिखाई दिए। जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, एसपी क्राइम अविनाश कुमार, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र के अलावा डिप्टी एसपी, इंस्पेक्टर और भारी पुलिस बल चप्पे चप्पे पर दिखाई दिया। एडीजी जोन भानु भास्कर भी शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखाई दिए।

 

नमाज होने के बाद रेलवे रोड चौराहे पर लगा जाम-

नमाज होने के बाद रेलवे रोड चौराहे पर लगा जाम

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts