spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutयूपी में अब रामराज नहीं जंगलराज है: प्रमोद तिवारी

यूपी में अब रामराज नहीं जंगलराज है: प्रमोद तिवारी

-

– कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य ने भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर बोला हमला


शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी मेरठ पहुंचे। इस दौरान बाउंड्री रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारवार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले सात साल से सत्ता में काबिज योगी आदित्यनाथ हमेशा जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। आत्ममुग्ध होकर खुद ही हर मंच से कानून व्यवस्था पर अपनी तारीफ करते नजर आते रहते हैं, मगर सच्चाई इसके विपरीत है। जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे देश में जुर्म की राजधानी बन चुका है।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि पूरे भारत में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में 25 प्रतिशत अपराध अकेले उत्तर प्रदेश में होते हैं। हत्या, महिलाओं का अपहरण, गैंगरेप, दहेज, हत्या के मामलों में उत्तर प्रदेश पूरे भारत में नंबर एक पर है। उन्होंने ऐसे मामले भी गिनाए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में अच्छे, ईमानदार और बहादुर अधिकारियों, सिपाहियों की कमी नहीं है, परन्तु उत्तर प्रदेश सरकार में राजनैतिक इच्छाशक्ति न होने के कारण पूरे प्रदेश में निरंकुश वातावरण बन गया है।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। योगी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश जंगल राज में तब्दील हो गया है, कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। योगी जी खुद को संत कहते हैं और सनातनी हिंदू बताते हैं। पर शायद वो भूल गए हैं कि, सनातन ने महिलाओं की देवी का दर्जा दिया गया है। दुर्भाग्य ये है कि उनके शासनकाल में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं ही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी सदन में ठोक डालो, मिट्टी में मिला देंगे जैसी भाषा का प्रयोग कर प्रदेश के एक समुदाय में डर पैदा करते हैं और अपनी पुलिस को एक तरफा कार्यवाही की छूट देते हैं। शायद वह यह भूल जाते हैं कि, हमें कानून का राज स्थापित करना है ना कि पुलिस का। मगर लोकतंत्र में भरोसा न रखने वाले मुख्यमंत्री को पुलिस राज पसंद है, क्योंकि इसके जरिए वो विपक्षी दलों के नेताओं पर एक तरफा कार्यवाही कर उन्हें प्रताडित कर डरा सकते हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश काजला सहित तमाम नेता मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts