Home CRIME NEWS सहारनपुर: पॉलिटेक्निक के छात्र की गला रेतकर हत्या

सहारनपुर: पॉलिटेक्निक के छात्र की गला रेतकर हत्या

0

– गांव के बाहर सड़क पर मिला लहूलुहान शव


सहारनपुर। नागल कस्बे से देर रात घर लौट रहे पॉलिटेक्निक के छात्र की धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

गांव ताजपुर निवासी पिंकी का बेटा गौरव (18) कस्बे में एक लैब पर काम करता था। जो पॉलिटेक्निक का छात्र भी था। बुधवार देर रात रात वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। जब वह घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने तलाश शुरू की।

उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या में युवती के परिवार के छह सदस्यों को नामजद करते हुए थानेदार मे तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here