Homeउत्तर प्रदेशMeerutपूर्व सांसद के दबाव में काम कर रही पुलिस, पढ़िए पूरी खबर

पूर्व सांसद के दबाव में काम कर रही पुलिस, पढ़िए पूरी खबर

-

  • सासंद के बेटे अपनी जमीन पर मुर्गे बेचने का बना रहे दबाव

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मीट व्यापारियों ने लिसाड़ी गेट थाना पुलिस पर पूर्व सांसद के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस पूर्व सांसद और उनके बेटे के दबाव में उन्हें परेशान कर रही है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके नौ लोगों को बिना किसी कारण हिरासत में लेकर प्रताड़ित कर रही है।

कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी शादाब का कहना है कि करीब 1 महीने से पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा साकिब और आकिब मुर्गा व्यापारियों पर अपनी जमीन पर मुर्गा बेचने और काटने का दबाव बना रहा है। इसकी एवज में उनसे धनराशि की मांग की जा रही है। आरोप है कि इसी के चलते साकिब और आकिब के कहने पर पुलिस ने उनके करीब नौ लोगों को हिरासत में ले लिया है। शादाब ने बताया कि वह मुर्गो का कटान नहीं करते हैं। उनका केवल मुर्गों की सप्लाई का काम है।

शादाब और उसके साथ लिसाड़ी गेट थाने पर पहुंचे सैकड़ो लोगों ने बताया कि पुलिस पूर्व सांसद शाहिद अखलाक और उसके बेटों के दबाव में काम कर रही है। थाने पर हंगामा करने वाले लोगों का कहना है कि अगर पुलिस उनका उत्पीड़न करेगी तो वह अधिकारियों से थाना पुलिस की शिकायत करेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts