Homeउत्तर प्रदेशMeerutतीर्थंकरों के जीवन का दिया ज्ञान

तीर्थंकरों के जीवन का दिया ज्ञान

-

  • श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर असौड़ा हाऊस में शिविर का आयोजन

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर असौड़ा हाऊस में शनिवार को श्री श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को जैन धर्म के तीर्थंकरों के जीवन से परिचित कराया गया।

शिविर में संचालित कक्षा के दौरान अभिषेक शास्त्री घुवारा ने छहढाला का अध्ययन कराया। उन्होंने कहा कि जीव निगोद से निकल कर एक इन्द्रिय स्थावर बना है। उन्होंने कहा कि वहां से चिंतामणि रत्न के समान बड़ी दुर्लभता से त्रस पर्याय को धारण किया जाता है। जिस प्रकार हमें वर्तमान में चिंतामणि रत्न को प्राप्त करना मुश्किल है, उसी प्रकार निगोद से निकल के त्रस पर्याय को प्राप्त करना मुश्किल है।

संयम जैन शास्त्री गढ़ाकोटा ने बच्चों को 24 तीर्थंकरों के जीवन से परिचित कराया। इस दौरान सभी बच्चों को तीर्थंकरों के नाम भी याद कराए गए। तीर्थंकरों के द्वारा प्रदान की गई धर्म की शिक्षा के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान विनोद जैन, रचित जैन, मनोज जैन, नवीन जैन, राज पीयूष, सुरेश जैन, आगम जैन, अमित जैन, आभा जैन, शोभा जैन, अलका जैन, सुनीता जैन, सारिका जैन आदि रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts