Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrरिश्वत की ऑडियो वायल होने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

रिश्वत की ऑडियो वायल होने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

-


बुलंदशहर। युवक को उठाने के लिए पुलिसकर्मी द्वारा पांच हजार रुपये रिश्वत लेने की बातचीत की आॅडियो वायरल होने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रामघाट थाने में तैनात चालक अमजद और एक युवक की रिश्वत को लेकर बातचीत करते हुए आॅडियो वायरल हुई थी। वायरल आॅडियो में एक युवक उधार के रुपये वसूलने के लिए चालक अमजद को पांच हजार रुपये देने की बात कर रहा था। जिस पर अमजद की ओर से आरोपी युवक का पता पूछा जा रहा था।

अब एसएसपी श्लोक कुमार ने थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर किया है। साथ ही खुर्जा देहात से रविंद्र कुमार को थाना प्रभारी बनाया है। इसके अलावा आरोपी चालक अमजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि एसएसपी की ओर से कार्रवाई की गई है। वायरल आॅडियो की जांच की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts