Homeउत्तर प्रदेशAyodhyaगेस्टहाउस में सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, 11 लड़कियां पकड़ी गई

गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, 11 लड़कियां पकड़ी गई

-

– दुपट्‌टे से मुंह छिपाती रही, शक न हो इसलिए मालिक बाहर नहीं निकलने देता था।

अयोध्या। गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। शुक्रवार रात 11 बजे पुलिस ने छापा मारकर 11 लड़कियों को पकड़ लिया। गेस्ट हाउस मालिक और उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के गेस्ट हाउस में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। कमरों में मौजूद लड़कियां भागने लगीं लेकिन बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस जब थाने ले जाने लगी तो लड़कियां अपना चेहरा दुपट्टे से छिपाती रहीं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गेस्ट हाउस मालिक लड़कियों को बिहार और गोरखपुर से लाता था। किसी को शक न हो इसलिए उन्हें गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकलने देता था। उनके खाने-पीने का सारा इंतजाम गेस्ट हाउस में ही करता था।

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एक लड़की के पास से 1.35 लाख रुपए कैश मिले हैं। पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के रानी सती गेस्ट हाउस का है। गेस्ट हाउस, फतेहगंज पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर है।

शुक्रवार देर रात 11 बजे 4 थानों के 25 पुलिसवाले 5 गाड़ियों से गेस्ट हाउस पहुंचे। इसमें 6 महिला पुलिसकर्मी भी थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस वालों के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग जुट गए।

सभी वीडियो बनाने लगे। कुछ पुलिसवाले गेस्ट हाउस के अंदर गए, जबकि कुछ बाहर ही खड़े थे। 2-3 लड़कियां भागकर बाहर आईं, लेकिन बाहर खड़े पुलिसवालों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान आसपास के लोग वीडियो बनाने लगे। इसके बाद लड़कियों ने अपना मुंह दुपट्‌टे से बांध लिया।

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया- स्थानीय स्तर पर काफी समय से गेस्ट हाउस को लेकर सेक्स रैकेट चलने की शिकायतें मिल रही थीं। चार दिन पहले भी पुलिस ने शक होने पर वहां जाकर पूछताछ की थी। लड़कियां गेस्ट हाउस में गेस्ट बनकर रह रही थीं, इसलिए शक नहीं हुआ। पुलिस ने इस बार पुख्ता सूचना के आधार पर छापेमारी की। वहां सेक्स रैकेट चल रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सैक्स रैकेट चल रहा था, इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन रात के समय काफी लोग यहां आते थे। गेस्ट हाउस के बाहर काफी चहल कदमी रहती थी। आज पुलिस ने छापा मारकर खुलासा किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts