Homeउत्तर प्रदेशMeerutअलविदा जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस सतर्क

अलविदा जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस सतर्क

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरूवार को एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने बताया कि कल यानी शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी, जिसको लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया है। पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर रख रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी अपनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अलविदा जुमे की नमाज सड़क पर नहीं पढ़ने की अपील की है। एसएसपी का कहना है कि अगर जुम्मे और ईद की नमाज सड़कों पर पढ़ी गई तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर नमाज पढ़ने वालों के पासपोर्ट भी जप्त करने के बाद निरस्त कराए जाएंगे। पुलिस ड्रोन कैमरों सहित मस्जिदों पर पहुंचकर जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts