HomeAccident Newsमेरठ के श्रद्धालु बद्रीनाथ हाईवे पर दुघर्टना का शिकार

मेरठ के श्रद्धालु बद्रीनाथ हाईवे पर दुघर्टना का शिकार

-

बद्रीनाथ हाइवे पर पलटा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर, दो बहनें समेत आठ घायल, 16 लोग सवार थे


शारदा रिपोर्टर, मेरठ। चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हनुमान चट्टी और बिनाकुली के बीच मेरठ के श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल 16 लोग सवार थे। दुर्घटना में 8 यात्रियों को चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार हादसे में दो बहनें दिशा (15) और वर्षा के अलावा इलालिता, ज्योति, पुष्पा गिरी, राजकुमार और बसु के साथ ड्राइवर जमील घायल हुए हैं। सभी घायल मेरठ जनपद के निवासी बताए गए हैं।

टेंपो ट्रैवलर (यूपी 15 ईटी 1020) मेरठ से आए श्रद्धालुओं को लेकर बदरीनाथ धाम की ओर जा रहा था। हनुमान चट्टी और बिनाकुली के बीच अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव दल ने वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। राहत एवं बचाव कार्य के चलते स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी जेपी कंपनी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए सभी घायलों को जोशीमठ मुख्य चिकित्सालय रेफर किया गया। प्रशासन ने घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।
हादसे के बाद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और मार्ग को जल्द ही सुचारु करा दिया, जिससे यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन ने पर्वतीय मार्गों पर यात्रा कर रहे वाहन चालकों और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts