HomeCRIME NEWSचुनाव से पहले अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

चुनाव से पहले अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

-

  • अवैध तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा,
  • बड़ी संख्या में बने अधबने हथियार बरामद।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ: पुलिस ने गुरुवार को अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा किया है पुलिस को फैक्ट्री से बड़ी संख्या में बने और अधबने हथियार भी बरामद किए हैं। मेरठ में चुनाव से ठीक पहले हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए है। 20 से ज्यादा बने हुए तमंचे और भारी मात्रा में अधबने तमंचे बरामद किए गए हैं। साथ ही हथियार तैयार करने का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अहम बात यह है कि यह गोरखधंधा ऑनलाइन चल रहा था। जो ऑन डिमांड हथियार बनाते और बेचते थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। लूट जैसे गंभीर अपराधों में भी उम्र दराज नाम का ही व्यक्ति पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस अधिकारियों की माने तो चुनाव को प्रभावित करने के लिए हथियार तैयार किया जा रहे थे। जिनकी डिमांड चुनाव आने से पहले बढ़ गई है। पुलिस ऐसे लोगों पर लगाम करने के लिए अभियान चला रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts