HomeCRIME NEWSपुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश के पैर में मारी गोली

पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश के पैर में मारी गोली

-

चोरी के मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश, एक दर्जन मुकदमे दर्ज


बुलंदशहर। सिकंदराबाद में बुधवार देर रात वाहन चोरी के आरोपी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी बदमाश चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

कोतवाली सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम निजामपुर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध कार दिखी, जिसे रोकने का इशारा करने पर चालक ने कार भगा दी। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। ग्राम शेरपुर से आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई।

खुद को घिरा देखकर कार सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश रंजीत पुत्र जसवंत सिंह निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई है। इसके अलावा, सिकंदराबाद इलाके से चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम भी मिले हैं। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग जिलो के कई थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी, टप्पेबाजी समेत कई मामलों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी ने 24 जुलाई को सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र में दो ट्रकों से एसीएम चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना सिकन्द्राबाद में मुकदमा संख्या 902/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303 और 317(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

सिकंदराबाद क्षेत्राधिकारी दीपक तिवारी ने बताया बदमाश के खिलाफ पहले से चोरी, डकैती और हत्या समेत एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts