HomeASTROLOGYफैक्ट्री में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत

फैक्ट्री में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत

-

नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना में एक फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, दो का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया ऐ में मध्य रात्रि के बाद दीप टूल नामक एक टूल बनाने वाली फैक्ट्री में कथित जहरीली गैस लीक होने से 5 मजदूरों की हालत बिगड़ गई। इनमें से 3 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। मृतकों में बाप-बेटे भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार रात के समय पाना-चाबी बनाने वाली फैक्ट्री में किसी प्रकार की गैस पाइपलाइन से अचानक जहरीली गैस का रिसाव हो गया। कुछ ही मिनटों में गैस पूरे परिसर में फैल गई, जिससे दम घुटने और आंखों में जलन के कारण 5 के करीब मजदूर बेहोश हो गए। फिलहाल 2 मजदूरों का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। इस हादसे में मान सिंह, उनके बेटे अमित और श्रीराम नामक व्यक्ति की मौत हुई है। पता चला है कि मान सिंह और अमित मशीन के नीचे निकलने वाली मिट्टी को ट्रॉली में भरने गए थे, तभी गैस की चपेट में आ गए। मृतक रात को काम पर गए थे और आमतौर पर देर रात घर लौट आते थे, लेकिन सुबह परिजनों के फैक्ट्री में पहुंचने पर पता चला कि कुछ मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन वहां पहुंचने पर 3 मजदूरों की मौत की जानकारी मिली।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts