spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeMaharashtra Newsपीएम मोदी ने महाराष्ट्र के माढा में एक जनसभा को किया संबोधित, बोले

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के माढा में एक जनसभा को किया संबोधित, बोले

-


माढा, महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने मंगलवार को माढा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, कहा- पिछले 60 साल में आपने कई बार कांग्रेस के कई पीएम और नेताओं के मुंह से एक ही बात सुनी होगी कि गरीबी हटाएंगे…लेकिन गरीबी हटाया नहीं।

 

 

एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा महाराष्ट्र के लोग मोदी सरकार के 10 साल और कांग्रेस सरकार के 60 साल के अंतर को देख रहे हैं। कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर पाई वो काम हमने 10 साल में करके दिखाया है।

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा पिछले 60 साल में आपने कई बार कांग्रेस के कई पीएम और नेताओं के मुंह से एक ही बात सुनी होगी कि गरीबी हटाएंगे…लेकिन गरीबी हटाया नहीं और आपके आर्शीवाद से हमने 10 साल में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।… और इस पुण्य के हकदार सिर्फ आप लोग हैं।

 

मोदी ने कहा 15 साल पहले, एक बहुत बड़े नेता यहां चुनाव लड़ने आए थे। तब उन्होंने डूबते सूरज की शपथ लेकर कहा था कि यहां सूखे से प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुचाएंगे। लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया, अब उन्हें सजा देने का समय आ गया है। एक वो दिन था और एक आज का दिन है वो यहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

 

नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस को देश ने 60 साल तक राज करने का मौका दिया। इन 60 वर्षों में दुनिया के अनेक देश पूरी तरह से बदल गए, लेकिन कांग्रेस किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा पाई। 2014 में करीब 100 सिंचाई परियोजनाएं ऐसी थीं, जो कई दशकों से लटकी पड़ी थीं, इसमें से 26 परियोजनाएं महाराष्ट्र से थीं। सोचिए, कितना बड़ा धोखा कांग्रेस ने महाराष्ट्र को दिया है।

 

मोदी ने कहा 2014 में सरकार बनने के बाद, मैंने पूरी शक्ति इन सिंचाई परियोजनाओं पर लगा दी। कांग्रेस की लटकाई 100 परियोजनाओं में से 63 हमने पूरी की हैं। हर खेत में, हर घर तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का बहुत बड़ा मिशन है।

 

पीएम मोदी ने कहा 10 साल पहले, जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी, तब महाराष्ट्र के कद्दावर नेता कृषि मंत्री थे। जब यहां के कद्दावर नेता दिल्ली में राज करते थे, तब गन्ने का FRP करीब 200 रुपये था और आज मोदी के सेवाकाल में गन्ने का FRP करीब 350 रुपये है।

 

मोदी ने कहा विकसित भारत बनाने में देश की नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। मोदी गांव की अपनी बहनों को सशक्त करने में जुटा है। बीते 10 वर्षों में हमारे प्रयासों से एक करोड़ बहनें लखपति दीदी बनी हैं। अब मोदी ने गारंटी दी है कि मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाऊंगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts