spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशआरएसएस मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी !, जाने कब

आरएसएस मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी !, जाने कब

-


एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के दिन नागपुर दौरे पर रहने वाले हैं। यहां वे पूरे दिन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह संघ के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर के नाम पर बनने वाले नेत्र अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की नींव रखेंगे। केशव नेत्र चिकित्सालय में कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात और बातचीत अलग से हो सकती है। इस मुलाकात और कार्यक्रम पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

नागपुर के इस दौरे पर हो रहे समारोह में संघ प्रमुख और पीएम मोदी नागपुर में सार्वजनिक रूप से पहली बार मंच साझा करेंगे। इससे पहले दोनों शख्सियतों ने राम मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के दौरान साल 2023 और 2024 में सार्वजनिक रूप से मंच साझा किया था। पीएम बनने के बाद पहली बार रेशिमबाग जाकर डॉ हेडगेवार को पीएम श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

वर्ष प्रतिपदा यानी साल के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी आरएसएस के संस्थापक और पहले सरसंघचालक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आरएसएस में वर्ष प्रतिपदा का बहुत महत्व होता है। जिसे वर्ष का पहला दिन के तौर पर मनाया जाता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts