Homepolitics newsस्लोवाकिया दौरे पर उद्योग जगत से संवाद करेंगे पीएम मोदी

स्लोवाकिया दौरे पर उद्योग जगत से संवाद करेंगे पीएम मोदी

-

स्लोवाकिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। स्लोवाकिया यात्रा के दौरान पीएम मोदी प्रधानमंत्री फिको के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से भी मुलाकात करेंगे। दोनों पक्षों के बीच व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल निर्माण और रेलवे अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा होने की संभावना है। इस यात्रा को भारत और स्लोवाकिया के बीच राजनीतिक, आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा ‘विभिन्न क्षेत्रों में स्लोवाकिया के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराएगी।’ स्लोवाकिया में भारत की राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव ने इस यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल कूटनीतिक संबंधों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दोनों देशों के संबंधों को और गहरा करेगी। अपूर्वा श्रीवास्तव ने बातचीत में कहा, ”यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण यात्रा है। 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। यह अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। यह यात्रा न केवल हमारे राजनीतिक संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि आर्थिक सुरक्षा और लोगों के बीच संपर्क भी बढ़ाएगी।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts