Homepolitics newsपीएम मोदी ने कांग्रेस पर की आरोपों की बौछार, डीएमके को...

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर की आरोपों की बौछार, डीएमके को लेकर हमला बोला

-

नई दिल्ली। तमिलनाडु में एक्टर विजय के शपथ ग्रहण के ठीक बाद पीएम  मोदी ने कांग्रेस को ‘विश्वासघाती’ बताया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए डीएमके को धोखा दे दिया। कर्नाटक के बेंगलुरु में बीजेपी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के मौजूदा हालात पर एक नजर डालिए। 25 से 30 साल तक कांग्रेस और डीएमके के बीच गहरे रिश्ते रहे। डीएमके के साथ गठबंधन ने कई बार कांग्रेस को संकट से उबारा। 2014 से पहले 10 साल तक कांग्रेस की सत्ता में रहने का क्रेडिट काफी हद तक डीएमके को ही जाता है। लेकिन, जिस डीएमके ने लगातार कांग्रेस की प्रोग्रेस के लिए काम किया, सियासी हवा का रुख बदलते ही उसे धोखा दे दिया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सत्ता के लालच में चूर कांग्रेस ने पहले ही अवसर पर डीएमके को छुरा घोंप दिया। अब कांग्रेस को सियासी रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए एक दूसरी पार्टी की जरूरत है, जिसके सहारे वह आगे बढ़ सके।

वहीं, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय, यहां की कांग्रेस सरकार अपना ज्यादातर वक्त आंतरिक विवादों को सुलझाने में बिता रही है। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री कितने वक्त तक अपने पद पर बने रहेंगे।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के नए सीएम विजय को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर सी. जोसेफ विजय को हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts