Homepolitics newsतमिलनाडु में विजय ने शपथ लेते ही जनता को दिया तोहफा

तमिलनाडु में विजय ने शपथ लेते ही जनता को दिया तोहफा

-

200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिला सुरक्षा के लिए विशेष बल


चेन्नई । तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह जनता को झूठे वादों से कभी गुमराह नहीं करेंगे और ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका कोई शाही या राजनीतिक परिवार से संबंध नहीं है, फिर भी लोगों ने उन्हें स्वीकार किया और समर्थन दिया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन और घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से जुड़ी पहली फाइलों पर हस्ताक्षर किए।

टीवीके प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में कहा, यह एक नई शुरुआत है। अब वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित नए युग की शुरुआत हो गई है।

 टीवीके नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

केजी अरुणराज, एन आनंद, आधव अर्जुन, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर निर्मल कुमार, राजमोहन, टीके प्रभु, एस कीर्तना ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts