Homepolitics newsजोसेफ विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

जोसेफ विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

-

शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचीं तृषा कृष्णन, नौ मंत्रिओं ने ली शपथ 


चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ ली। विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिनलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फैंस अपने फेवरेट स्टार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखने के लिए काफी उत्सुक हैं और जोर-शोर से उन्हें लेकर समर्थन जाहिर कर रहे हैं। विजय का शपथ ग्रहण समारोह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों से लेकर फिल्म जगत के सितारे भी पहुंचे। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा तृषा कृष्णन की रही, जो उन लोगों में से एक रहीं जो इस कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचे।

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने रविवार, 10 मई, 2026 को चेन्नई में तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के प्रमुख सी जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए गए इस समारोह में तृषा कृष्णन नीले रंग की कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंचीं, जिसके साथ बेज रंग का कढ़ाईदार ब्लाउज था। तृषा ने अपने लुक को खूबसूरत जूलरी के साथ पूरा किया। समारोह के लिए रवाना होने से पहले, तृषा ने चेन्नई स्थित अपने घर के बाहर मीडिया से भी कुछ देर बात की और विजय की जीत पर खुशी जाहिर की। तमिलनाडु के लिए इस दिन के महत्व के बारे में पूछे जाने पर तृषा ने कहा, “धन्यवाद, आगे के लिए उत्सुक हूं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts