Homeउत्तर प्रदेशAyodhyaअयोध्या में पीएम मोदी ने जनता को किया संबोधित, बोले...

अयोध्या में पीएम मोदी ने जनता को किया संबोधित, बोले…

-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया।

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में 15,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

 

दरअसल अयोध्या के दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां शनिवार को रोड शो किया। इसके बाद पीएम ने यहां अयोध्या स्टेशन का लोकार्पण किया और फिर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई। लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। ऐसे में आयोध्यावासियों में अति-उत्साह स्वाभाविक है। भारत की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं। मैं भी आपकी तरह ही उत्सुक हूं।”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है। 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था। आजादी के आंदोलन से जुड़े ऐसे पावन दिवस पर हम आजादी के अमृतकाल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है। इसलिए आज का भारत, पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है।”

 

प्रधानमंत्री ने कहा, “एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है। आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है।”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की 2 लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई हैं।”

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत बड़ी वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार अयोध्या में हजारो-करोड़ों रुपयों के विकास कार्य करवा रही है, अयोध्या को स्मार्ट बना रही है। आज अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है, नए फुटपाथ बन रहे हैं, नए फ्लाईओवर, नए पुल बन रहे हैं। अयोध्या को आस-पास के जिलों से जोड़ने के लिए भी यातायात को सुधारा जा रहा है…”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts