Homeदेशविस्फोट के गुनहगारों को पीएम की सख्त चेतावनी

विस्फोट के गुनहगारों को पीएम की सख्त चेतावनी

-

– रक्षा मंत्री बोले धमाके के साजिशकर्ता बख्शे नहीं जाएंगे

नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार को हुए आतंकी हमले पर पीएम मोदी का बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पीएम मोदी इस समय भूटान की यात्रा पर हैं, जहां से उन्होंने इस घटना की साजिश रचने वालों को सख्त चेतावनी दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं बहुत भारी मन से यहां (भूटान) आया हूं। कल शाम दिल्ली में जो भयानक घटना हुई, उससे सभी बहुत दुखी हैं। मैं प्रभावित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं कल रात भर इस घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। इसके पीछे जो भी साजिश करने वाले हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा जरूर मिलेगी।

भूटान में पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में हमारे पूर्वजों की प्रेरणा वसुधैव कुटुंबकम है, जिसका मतलब है कि पूरी दुनिया एक परिवार है। इन्हीं भावनाओं के साथ भारत ने भी भूटान में इस ग्लोबल पीस प्रेयर फेस्टिवल में हिस्सा लिया है। आज दुनिया भर के संत विश्व शांति के लिए एक साथ प्रार्थना कर रहे हैं, और इसमें 1.4 अरब भारतीयों की प्रार्थनाएं भी शामिल हैं।

सोमवार शाम को दिल्ली में लाल किला के पास हुए आतंकी हमले में 9 लोगों की जान गई है। 20 से अधिक लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां जांच में लगी हैं। यह धमाका इतना भयानक था कि मेट्रो स्टेशन के बाहर लगे कांच भी चकनाचूर हो गए। कई गाड़ियां और आसपास मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

रक्षा मंत्री ने जारी की चेतावनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि धमाके की साजिश रचने वालों को किसी की कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा इस धमाके की जांच की जा रही है। जांच में जो कुछ भी पता चलेगा, उसे लोगों के सामने रखा जाएगा। मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि जो कोई भी इस हमले का जिम्मेदार होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली धमाके की जांच शुरू हो चुकी है। अब सरकार इसपर विचार कर रही है कि हमले की छानबीन राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेंगी या स्पेशल सेल? आज शाम तक केस की जांच किसी एजेंसी को सौंप दी जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts