– केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सर्किट हाउस में यूजीसी और बजट पर की चर्चा।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को मेरठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सर्किट हाउस में बजट को लेकर चर्चा करते हुए पत्रकार वार्ता की। इसके साथ ही उन्होंने यूजीसी, स्वास्थ्य सेवा और अन्य मुद्दों को लेकर भी उन्होंने कहा कि ऐसा बजट पहली बार ही आया है जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पहले जो बजट आते थे उनमें दिखता था कि कहां क्या सस्ता महंगा या कम ज्यादा हुआ है लेकिन इस बार पहली बार ऐसा बजट आया है जिसमें विकसित भारत की झलक दिखाई दी है। इसके साथ ही आने वाले समय में किसा रफ्तार से देश में विकास होने जा रहा है, बजट ने इसका भी प्रमाण दिया है।
उन्होंने यूजीसी को लेकर कहा कि अभी मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं, हालांकि माननीय न्यायलय से से इसमें अभी निर्णय लिया जाएगा। जहां तक सरकार की बात है , उसमें मोदी सरकार कभी भी सामान्य जाति के किसी छात्र के प्रति गलत करना तो दूर सोच भी नहीं सकती है।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पहले की सरकार बजट को चुनाव में इस्तेमाल करती थी, बड़े- बड़े दावे चुनाव के समय किए जाते थे लेकिन आज हमारा जो बजट है वह हमारे देश के विकास के आधार को तय करने वाला बजट है।


