Homeउत्तर प्रदेशMeerutजीवन के किसी जोखिम में कभी नहीं घबराते हैं मूलांक नौ वाले...

जीवन के किसी जोखिम में कभी नहीं घबराते हैं मूलांक नौ वाले लोग

-

– जीवन के किसी जोखिम में कभी नहीं घबराते हैं मूलांक नौ वाले लोग।

शिखा सक्सेना, ज्योतिषाचार्य। मूलांक नौ वाले लोग अति साहसी और आत्मविश्वासी होने के कारण जीवन के हर संघर्ष को बडे तरीके से निकाल लेते हैं । मंगल ग्रह मूलांक नौ का स्वामी ग्रह होता है । ऊर्जा से भरे होने के कारण ये व्यक्ति हमेशा एनर्जेटिक और सकारात्मक होते हैं। अगर आधी रात में भी इनसे कोई मदद मांगने आये तो ये चल पड़ते हैं और उनकी पूरी सहायता भी करते हैं । ये मानवता का प्रतीक होते हैं और सेवा करना इनका परम लक्ष्य होता है ।

इनका प्रथम जीवन थोड़ा संघर्षपूर्ण होता है लेकिन अपनी जिजीविषा के चलते ये लोग कभी डरते नहीं । इन्हें धोखेबाजी एकदम पसंद नहीं अगर इनसे कोई गलती से धोखेबाजी कर दे तो ये उनसे बदला लिए बिना नहीं चूकते हैं । इन्हें अपना सम्मान बहुत प्रिय होता है । अगर इनके सम्मान को कोई ठेस पहुँचा दे तो ये लोग आसानी से भूलते नहीं हैं ।

 

इनमें सबसे बुरी बात इनका गुस्सा है जो कि इनके लिए बहुत बार नुक़सान का कारण बन जाता है । अधिक गुस्सा और अहंकार इनके प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा करता है । ये लोग थोड़े लड़ाकू प्रवृति के होते है और किसी दूसरे की लड़ाई में भी शामिल होने से पीछे नहीं हटते हैं ।
पुलिस, सेना, प्रशासन, राजनीति, होटल मैनेजमेंट, खेलकूद, रियल स्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग, शिक्षा , सामाजिक कार्यों, डिफेंस, फायर ब्रिगेड एडवेंचर आदि में करियर बना सकते हैं ।
अभिनेता अक्षय कुमार , सलमान खान, कवि जॉन मिल्टन, एस्ट्रोनॉट गैलीलियो आदि मूलांक नौ से संबंधित हैं ।

ध्यान रखें इन बातों का ——-
– अहंकार से बचें ।
– गुस्से पर नियंत्रण रखें ।
– ⁠लड़ाई से बचें ।
– ⁠नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts