HomeMaharashtra News"कांग्रेस, अघाड़ी के लोग अब महिलाओं को गाली देने लगे" पीएम मोदी...

“कांग्रेस, अघाड़ी के लोग अब महिलाओं को गाली देने लगे” पीएम मोदी ने धुले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा

-

  • महाराष्ट्र की हर महिला को इन अघाड़ी वालों से सतर्क रहना होगा: पीएम मोदी 
  • महाराष्ट्र के धुले में बोले पीएम मोदी।

एजेंसी, धुले, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को धुले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “महाराष्ट्र की हर महिला को इन अघाड़ी वालों से सतर्क रहना होगा। ये लोग कभी भी नारी शक्ति को सशक्त होते नहीं देख सकते। पूरा महाराष्ट्र देख रहा है कि कांग्रेस, अघाड़ी के लोग अब महिलाओं को गाली देने लगे हैं। किस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है… महाराष्ट्र की कोई भी माता-बहन अघाड़ी वालों के इस कृत्य को माफ नहीं कर सकती…”

 

 

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार जोरों पर है। महायुति के लिए चुनाव प्रचार करने पीएम नरेंद्र मोदी आज नासिक के धुले पहुंचे। उन्होंने धुले में जनसभा को संबोधित करते हुए महिला सशक्तीकरण, राज्य के विकास पर बात की और महाविकास अघाड़ी पर भी जमकर कटाक्ष किया।

सुशासन महायुति सरकार ही दे सकती है पीएम मोदी ने धुले की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पिछले ढाई साल में महाराष्ट्र के विकास की जो गति मिली है, उसे रुकने नहीं दिया जाएगा। महायुति अगले 5 साल महाराष्ट्र की प्रगति को नई ऊंचाई पर लेकर जाएगी। राज्य को जिस सुशासन की जरूरत है, वह महायुति सरकार ही दे सकती है। दूसरी तरफ, महाअघाड़ी की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक। ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए भी झगड़ा हो रहा है।

पीएम ने कहा कि महाराष्ट्र की हर महिला को इन अघाड़ी वालों से सतर्क रहना होगा। ये लोग कभी भी नारी शक्ति को सशक्त होते नहीं देख सकते। पूरा महाराष्ट्र देख रहा है कि कांग्रेस, अघाड़ी के लोग अब महिलाओं को गाली देने लगे हैं। किस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। महाराष्ट्र की कोई भी माता-बहन अघाड़ी वालों के इस कृत्य को माफ नहीं कर सकती।

कुछ लोग लूट के लिए राजनीति में आए

पीएम मोदी ने कहा कि हर किसी का राजनीति में आने पर अपना लक्ष्य होता है। हम जैसे लोग जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आए, जबकि कुछ लोगों के लिए राजनीति का आधार लोगों को लूटना है। पीएम ने कहा कि जब लोगों को लूटने की नीयत रखने वाले महाअघाड़ी जैसे लोग सत्ता में आते हैं, तो वे विकास को रोककर हर योजना में भ्रष्टाचार करते हैं। पीएम ने धुले के लोगों से कहा कि आपने महाअघाड़ी के लोगों के धोखे से बनी सरकार के ढाई साल देखे हैं। इन लोगों ने पहले सरकार को लूटा और फिर आप लोगों को भी लूटना शुरू कर दिया। इन लोगों ने मेट्रो परियोजनाओं को रोका, वधावन पोर्ट के काम में बाधा डाली। इन लोगों ने हर उस योजना को रोका जो महाराष्ट्र के लोगों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने वाली थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts