Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसंभल में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा

संभल में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा

-

– ईरान-इजरायल युद्ध के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस से बहस, अमेरिका मुदार्बाद के नारे लगाए।

संभल। जिले की नगर पंचायत सिरसी में ईद-उल-फितर की नमाज काली पट्टी बांधकर अदा की गई। शिया समुदाय के लोगों ने ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष में मारे गए लोगों, विशेषकर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के विरोध में यह प्रदर्शन किया। नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की, जिसके दौरान पुलिस से उनकी बहस भी हुई।

 

 

यह घटना शनिवार को संभल तहसील के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र स्थित मौहल्ला शर्की की सादात मस्जिद में हुई। शिया समुदाय के लोग सुबह 8 बजे मस्जिद पहुंचना शुरू हुए और 9:20 बजे नमाज अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी सुधीर पंवार पुलिस बल के साथ मस्जिद के बाहर मौजूद थे।

नमाज के बाद लोग मस्जिद से बाहर निकले और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सिरसी पुलिस चौकी प्रभारी शाह फैसल, हेड कांस्टेबल रुचिन कुमार और सिपाही विपिन कुमार ने प्रदर्शन रोकने का प्रयास किया, जिस पर प्रदर्शनकारियों से उनकी बहस हो गई। करीब 20-25 मिनट तक हंगामा जारी रहा।

प्रदर्शन के दौरान ‘अमेरिका मुदार्बाद’ और ‘लब्बैक या खामेनेई’ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों में शामिल नसीम अब्बास उर्फ शेरु ने कहा कि उन्होंने काली पट्टी और काले कपड़े पहने हैं क्योंकि यह उनके लिए ‘गम का दिन’ है और उनके ‘रहबर को शहीद’ किया गया है।

एक अन्य प्रदर्शनकारी नजफ अली ने बताया कि उन्होंने आगा-ए-खामेनेई साहब के शोक में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की है। उन्होंने अमेरिका और इजरायल पर 180 मासूम बच्चियों के ‘कत्लेआम’ का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और वे इसके खिलाफ विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास पर कहा कि उन्होंने अपना ‘हक’ जताया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts