spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSपटना: आईसीयू में घुसकर कैदी की हत्या

पटना: आईसीयू में घुसकर कैदी की हत्या

-

पटना। पारस अस्पताल के आईसीयू में घुसकर भर्ती मरीज की गोली मारकर हत्या करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार अपराधी बंदूक लेकर बेखौफ आईसीयू में घुस रहे हैं।

अपराधियों ने अस्पताल के कमरा नंबर 209 में इस घटना को अंजाम दिया। सिर्फ 25 सेकंड में अपराधियों ने इस घटना अंजाम दिया। जिस शख्स का मर्डर किया गया है उसकी पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, जो बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था।

पुलिस को चंदन मिश्रा के कमरे से 12 खोखे बरामद हुए हैं. पुलिस ने मामले में अस्पताल के गार्ड समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि चंदन मिश्रा कुख्यात अपराधी था और उसके विरोध गुट ने अस्पताल में घुसकर हत्या की. उन्होंने कहा कि अपराधियों की तस्वीर पुलिस को मिल गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, चंदन मिश्रा पर हत्या और गैंगवार से जुड़े दर्जनों केस दर्ज हैं। बक्सर में चंदन-शेरू गैंग का आतंक था और बाद में शेरू और चंदन में अदावत हो गई थी। पुलिस को शेरू खेमे पर हत्या का शक है।

इस सनसनीखेज वारदात पर पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि चंदन मिश्रा दुर्दांत अपराधी था, उसकी हत्या उसके विपक्षी गिरोह ने अस्पताल के अंदर की है. यह पूरी तरह गैंगवार का मामला है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है, तस्वीरें हमारे पास हैं. जल्द ही गिरफ्तार होगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts