HomeTrendingकांवड़ियों को उपद्रवी कहना सनातन का अपमान: सीएम योगी

कांवड़ियों को उपद्रवी कहना सनातन का अपमान: सीएम योगी

-

  • सीएम योगी ने राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया उद्घाटन।

वाराणसी। सीएम योगी ने वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में शुक्रवार को बिरसा मुंडा की विरासत आदिवासी सशक्तीकरण और राष्ट्रीय आंदोलन के लिए उत्प्रेरक विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि सावन के पावन अवसर पर कांवड़ यात्री भक्ति भावना से चलते हैं। लेकिन यहां दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा कांवड़ियों को आतंकवादी बोला जाता है। कांवड़ियों को अपमानित किया जाता है। ऐसा करके विरासत को अपमानित किया जाता है। साथ ही सनातन धर्म की आस्था को अपमानित किया जा रहा है। कांवड़ियों को उपद्रवी कहना गलत है।

सेमिनार का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र में शोध, संवाद एवं विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। आयोजन महाविद्यालय एवं भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। इसमें देश के अनेक ख्याति प्राप्त विद्वान, शोधकर्ता, शिक्षक और छात्र अपने विचार व्यक्त करेंगे। 100 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य वक्ता पद्मश्री अशोक भगत होंगे। अध्यक्षता प्राचार्या अलका सिंह करेंगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts