Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: परीक्षितगढ़ क्षेत्र के जिठोला गांव में किसान पर तेंदुए के शावक...

मेरठ: परीक्षितगढ़ क्षेत्र के जिठोला गांव में किसान पर तेंदुए के शावक ने किया हमला, गांव में मचा हड़कंप

-

– खेत पर काम करते समय हुई घटना, सूचना पर वन विभाग ने चलाया सर्च आॅपरेशन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के जिठोला गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए के शावक ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि किसान की सूझबूझ से उसकी जान बच गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और किसान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार, जिठोला गांव निवासी किसान सुबह अपने खेत में गन्ने की कटाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत से एक तेंदुए का शावक निकल आया और किसान पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से किसान घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए मौके से भागकर अपनी जान बचा ली।

हमले के दौरान किसान के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और पुलिस को दी गई। जिला वनाधिकारी (DFO) वंदना फोगाट के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से खेतों, गन्ने के खेतों और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

वन विभाग की टीम ने कई घंटों तक क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुए के शावक का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका। खेतों और आसपास के इलाकों में पगमार्क और अन्य संकेत तलाशे गए, लेकिन मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो पाई।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसके चलते किसान खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं और अब समूह में काम कर रहे हैं।

डीएफओ वंदना फोगाट ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। जांच में तेंदुए या उसके शावक की मौजूदगी के ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं, फिर भी एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है। किसान की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts