HomeAccident Newsकार और कंटेनर की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

कार और कंटेनर की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

-

– रेवरी टोल प्लाजा के पास हादसा, चार लोग घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती।

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेवरी टोल प्लाजा के पास एक कार और कंटेनर की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

 

यह दुर्घटना रविवार रात करीब 11 बजे हुई। कार संख्या यूपी 32 एनक्यू 1596 और कंटेनर संख्या एनएल 01 एबी 9886 के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने राजेश यादव (लगभग 45 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र यादव (45 वर्ष) और उनके पुत्र पार्थ यादव (12 वर्ष) को मामूली चोटें आईं।

सविता यादव (40 वर्ष) और उर्मिला यादव को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सभी पीड़ित सरोजनीनगर क्षेत्र के गौरी विहार के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायल पक्ष के परिवार के दीपक कुमार यादव ट्रॉमा सेंटर में घायलों के इलाज की देखरेख कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त कार को हाइड्रा मशीन की सहायता से हटाकर टोल प्लाजा के पास सुरक्षित खड़ा किया गया। कंटेनर को भी सड़क किनारे कर दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।

पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। शव को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts