HomeAccident Newsपुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी बोलेरो, ड्राइवर की मौत

पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी बोलेरो, ड्राइवर की मौत

-

– तेज रफ्तार होने के कारण हुआ हादसा, हवा में कई बार पलटी, एक युवक की हालत गंभीर।

बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। दरियाबाद से भिटरिया की ओर जा रही एक बोलेरो तासीपुर गांव के पास कल्याणी नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन दरियाबाद से भिटरिया की ओर जा रहा था। तासीपुर गांव के पास कल्याणी नदी के पुल पर पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार बोलेरो पुल की रेलिंग से जोरदार टक्कर के बाद हवा में कई बार पलटते हुए नदी में जा गिरी। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 30 वर्षीय धनकुमार यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी अमहिया, रामसनेहीघाट को मृत घोषित कर दिया। धनकुमार यादव बोलेरो का चालक बताया जा रहा है। वहीं रानीमऊ निवासी रवि गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

बताया गया है कि दोनों युवक किसी काम से दरियाबाद गए थे और वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि बोलेरो नदी में गिरने से एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts