Homeउत्तर प्रदेशMeerutपेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर एक की मौत,...

पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर एक की मौत, एक घायल

-

– मरने वाला पेपर मिल में था सुपरवाइजर, लोडर से गत्ते के बंडल हटवाते हुए हादसा


शारदा रिपोर्टर  मेरठ। मवाना मार्ग पर सैनी गांव स्थित एक पेपर मिल में बुधवार सुबह सात बजे गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। एक मजदूर घायल हो गया। परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई से इनकार किया है।
इंचौली थाना क्षेत्र के गांव महल निवासी मारूफ(29) पुत्र स्वर्गीय मजहर रिजवी मवाना रोड पर गंगानगर थाना क्षेत्र के सैनी गांव स्थित देव प्रिया पेपर मिल में करीब 12 सालों से नौकरी कर रहा था।

वर्तमान में वह सुपरवाइजर था। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे वह ड्यूटी पर पहुंचा। करीब 7 बजे वह गत्तों के बंडलों को लोडर से हटवा रहा था। उसी दौरान गत्तों की ढांग मारूफ के ऊपर गिर गई। वह उसके नीचे ही दब गया। ढांग की चपेट में अजय पुत्र चमन निवासी कसेरुबक्सर भी आ गया।

आसपास के लोगों ने मारूफ को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। करीब 8:30 बजे अस्पताल द्वारा दोनों को एंबुलेंस से गंगानगर एन ब्लॉक स्थित अमृत हेल्थकेयर सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अजय का उपचार किया। सूचना पर इंचौली थाने से एसआई विजय शुक्ला व अन्य चार पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

परिवार में मारूफ की मां निशार, एक भाई मोहत्शीम और तीन बहन शबा, निदा और अजमी हैं। जिसमे दो की शादी हो चुकी है। करीब दो साल पहले मारूफ का निकाह सोफिया से हुआ था। दोनों की 8 माह की बेटी मरियम है। घटना की जानकारी पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण हॉस्पिटल पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से किसी कार्रवाई से इंकार किया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts