HomeCRIME NEWSMeerut News: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Meerut News: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

-

– मोबाइल लूट का हुआ खुलासा, लूटा मोबाइल और तमंचा बरामद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अवैध तमंचा और लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है।

गुरुवार रात सोपरसाफ चौराहे पर बदमाशों ने जाहिदपुर निवासी मनीष से तमंचे के बल पर मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाहिदपुर में तीन बदमाशों नावेद, समद और आरिस को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में नावेद ने लूटा गया मोबाइल और तमंचा डंपिंग ग्राउंड के पास छिपाने की बात स्वीकारी। बरामदगी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

तीनों गिरफ्तार बदमाश नरहाडा गांव के रहने वाले हैं। चौथा आरोपी सारिक उर्फ चन्ना फरार है। पुलिस के अनुसार, नावेद और उसके साथियों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी योगेश चन्द्र की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts